फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पेड़ गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना देने के बाद नगर परिषद ने नहीं की कोई कार्रवाई, मालिकों को स्वयं हटाने पड़े वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-6 में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पार्किंग में एक पेड़ गिर गया। हादसा वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। इस हादसे में एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि आसपास खड़े तीन वाहन भी पेड़ के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी वाहन पार्किंग में खड़े थे। उस समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुराने और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर छंटाई नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पेड़ों की जल्द पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद भी नगर परिषद और प्रशासन की ओर से देर शाम तक मौके पर राहत कार्य शुरू नहीं किया। शाम करीब 7:00 बजे वाहन मालिकों ने स्वयं जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया ताकि दबे हुए वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। वाहन मालिकों ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन नगर परिषद को दी गई पर शाम तक सहयोग नहीं मिला। अब स्वयं पेड़ हटाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा घटना की प्राथमिक सूचना पुलिस को दी गई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें