फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य सहकारी बैंक की नारकंडा, थानेधार, दलान शाखाओं में नए परिसर स्थापित

विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक के नवीनीकृत परिसर का शुभारंभ करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। स्रोत: बैंक प्रबं
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह राठौर और बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नारकंडा, थानेधार और दलान शाखाओं में नए परिसरों का उद्घाटन विधायक कुलदीप सिंह राठौर और बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार विकास की नई राहें खोलेगा। बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश की जनता की आर्थिक समृद्धि के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि इन तीनों शाखाओं को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है ताकि स्थानीय निवासियों, बागवानों और व्यापारियों को एक ही छत के नीचे निर्बाध और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बैंक का लक्ष्य केवल बुनियादी बैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह डिजिटल साक्षरता और समावेशी बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने किसानों और बागवानों से बैंक की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में बैंक के निदेशक हरि कृष्ण हिमराल, स्थानीय सरकारी विभागों के प्रमुख, सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें