भावानगर (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा-2026 में स्कूल के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। स्कूल के मेधावी छात्र अनुभव बिष्ट, एंजल, प्रियंका और तन्मय बिष्ट ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में प्रवेश पाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।