फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकटी में कार गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत क्षेत्र चकटी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चकटी में शनिवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसा उस समय पेश आया जब कार सवार किसी समारोह से वापस गांव झींझनु जा रहे थे। इसी बीच कार जब चकटी के पास पहुंची तो चालक रक्षपाल अपना नियंत्रण खो बैठा।
इससे वाहन सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में चालक केे अलावा बटुदेवी, सुंदर सिंह और सोनिका को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें