फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में चार व्यक्ति छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्शन सेल उप मंडल ठियोग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पुलिस ने कोटखाई नाला क्षेत्र से चार व्यक्तियों को छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविद्र, हेम राज, राजीव और सुनील कुमार के रूप में हुई है। ये सभी जुब्बल, जिला शिमला के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार ये चारों कोटखाई नाला में एक काले रंग की ऑल्टो कार में बैठे थे। डिटेक्शन सेल उप मंडल ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना कोटखाई में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस जिले में नशे तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें