फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव में जनरल स्टोर से पटाखों के चार बॉक्स बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
चिड़गांव में जनरल स्टोर से पटाखों के चार बॉक्स बरामद। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव थाने की पुलिस टीम ने बाजार स्थित एक जनरल स्टोर से पटाखों के चार बॉक्स बरामद किए हैं। दुकान संचालक के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच नवंबर को पुलिस टीम चिड़गांव बाजार में गश्त कर रही थी। इस दौरान पूजा रोड स्थित लक्ष्मी जनरल स्टोर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर पटाखों के चार बॉक्स रखे हुए मिले। दुकान चिड़गांव निवासी शुभम सूद की बताई जा रही है। पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 117/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से दिवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भंडारण या कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें