फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डींग पुल से खड्ड में गिरकर घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब सीजन का काम खत्म कर किन्नौर से घर लौट रहा था ताबे राम
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला में ली अंतिम सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में डींग पुल के पास 20 फीट नीचे खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आनी तहसील के जाओं, गांव डीम निवासी 50 वर्षीय ताबे राम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 नवंबर की है। ताबे राम किन्नौर में सेब सीजन का काम समाप्त करने के बाद घर लौट रहे थे। डींग में वाहन से उतरने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया। पत्नी लक्षा देवी सड़क पर पहुंची और उनका बैग ले लिया। इसी दौरान पैदल चलते समय संतुलन बिगड़ने से ताबे राम पुल से खड्ड में जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पत्नी लक्षा देवी के बयान दर्ज किए थे। उन्होंने घटना को दुर्घटना बताया था। परिजनों या अन्य किसी व्यक्ति ने भी किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया था। 14 नवंबर को आईजीएमसी शिमला से पुलिस थाना आनी को ताबे राम की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें