फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीएम श्री स्कूल कुमारसैन में मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में वीरवार को स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रो. इंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने एनएसएस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो. इंद्र ठाकुर ने विद्यालय को 3,000 रुपये की राशि और चार कूड़ेदान भेंट किए। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाएं। राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें