फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। जिला अध्यक्ष यशवंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठियोग से भाजपा नेता अजय श्याम और सूरत नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल को एक कुशल, प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि के रूप में याद किया। कहा कि अटल का जीवन युवाओं के लिए यह संदेश है कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि सेवा की साधना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और 2047 के विकसित भारत का जो सपना देखा जा रहा है, वह अटल के विजन का ही विस्तार है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक मूल्यों, सेवा भाव और राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें