ब्लॉक कांग्रेस आनी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुण्यतिथि मनाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। इसमें यूथ कांग्रेस आनी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नवनीत कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी महासचिव ओपी चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी महासचिव चिरंजी लाल, यूथ कांग्रेस आनी उपाध्यक्ष पवन नेगी, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पेगी राम, अनूप ठाकुर, नरेंद्र कटोच, अजय गोस्वामी, मदन मोहन सूद, सोशल मीडिया इंचार्ज एलआर अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।