फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरड बीट में वन विभाग ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बाहली वन परिक्षेत्र की सुरड बीट में वन विभाग ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। अभियान में बाजेटाली महिला मंडल ने भागीदारी निभाई। वन विभाग के सहयोग से करीब एक बीघा क्षेत्र में उगी भांग को उखाड़ा गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर कल्याण और वन खंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि यह पहल नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। इस अवसर पर वन रक्षक विकास रोच, वन रक्षक विपिन कुमार, वन मित्र सुरड श्वेता, महिला मंडल सदस्य और ग्रामीणों ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें