फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू को पटकनी देकर रॉयल एफसी चंडीगढ़ बनी चैंपियन

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी चंडीगढ़ की टीम। स्रोत : संस्था - फोटो : credit
विज्ञापन
विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

पाटबंगला मैदान में हुई फुटबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में डीजे नेशन स्पोर्ट्स फेस्ट की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रॉयल एफसी चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी रोहड़ू को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। एफसी रोहड़ू की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने उच्च स्तर का खेल दिखाया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तालमेल, रणनीति और खेल के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा। फुटबाल टूर्नामेंट ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान किया और युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों की खेल भावना और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें