फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मानविकी संकाय में रिया ने रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का उत्कृष्ट रहा बारहवीं परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। मानविकी संकाय में रिया ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर हर्षिता ने 88 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर साधना ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल संकाय में आदित्य ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीश 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रिजिल मेहता 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। मेडिकल संकाय में सोनल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अलका ने 86 प्रतिशत और एंजेल ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें