फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लालसा में लोक गायक अशोक पालसरा और अनुज सोनी मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर) ।
विज्ञापन

परशुराम की चार ठहरियों में शुमार लयापुरी लालसा में जय मंगला काली खेल एवं सांस्कृतिक और लयापुरी चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंगला काली खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और चैरिटेबल संस्था के शांता कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण गायक कलाकार अशोक पालसरा और अनुज सोनी होंगे। 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे पंचायत प्रधान संगीता शर्मा की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम के उप मुख्य अभियंता कन्हैया लाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक अधिशासी अभियंता सलोचन देव शर्मा होंगे। कार्यक्रम में समस्त पंचायत पदाधिकारी सहित पंचायत समिति सदस्य मोरार कांत भारद्वाज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। स्कूली बच्चों और महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में इष्ट देवता साहिब दोगणू महाराज भी शरीक होंगे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लालसा में संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें