फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर के पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुणे में चल रही 8वीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किन्नौर के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने सात पदक अपने नाम किए हैं। डबल स्पर्धा में सुरेंद्र सिंह और जनक नेगी ने कांस्य पदक, कुलदीप नेगी और राज कपूर ने रजत, राकेश कुमार और राज कपूर ने रजत पदक जीता है। वहीं, एकल में राज कपूर ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 22 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें