फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 मार्च को हुई थी हत्या, नशे की हालत में वाहन का किया नुकसान, वाहन मालिस और लोगों की पिटाई में गई थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नरैण पंचायत के दलोग गांव में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला 12 मार्च का है, जब एक नेपाल मूल के व्यक्ति ने नशे की हालत में बोलेरो कैंपर वाहन का शीशा तोड़ा और उसके अंदर रखा सामान भी तोड़ डाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। वाहन मालिक और अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसका शव भी जला दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया के जरिये उजागर हुआ, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी नरेश शर्मा और थाना प्रभारी रामपुर स्वयं जांच के लिए दलोग गांव पहुंचे और छानबीन की। जांच के बाद पुलिस थाना रामपुर में मूरत सिंह (54), सतवीर (43), रविंदर (27), अशोक कुमार (51), और देवेंद्र सिंह, (34), सभी निवासी गांव दलोग को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन चल रही है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें