संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)।
ट्राइपिक्स ब्रिगेड के सौजन्य से नमज्ञा गांव में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कमांड ऑपरेशन सद्भावना के तहत ट्राइपिक्स ब्रिगेड ने जिला किन्नौर के नमज्ञा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इस शिविर में दूरदराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में दंत, चमड़ी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 146 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अतिरिक्त शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों पर भी जानकारी दी गई।