फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत चुनावों को लेकर काजा में प्रथम रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। पंचायतीराज चुनाव को लेकर उपमंडल मुख्यालय काजा में मंगलवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की प्रथम रिहर्सल हुई। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की जानकारी प्रदान की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी काजा शिखा ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें। निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी काजा अंशुल शांडिल ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भली-भांति समझते हुए, नियमों के अनुरूप कार्य करें। इस पूर्वाभ्यास में 19 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों समेत पंचायत स्टाफ ने भी भाग लिया। इस दौरान एसडीएम दीक्षित राणा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें