फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भाजपा ने जिला परिषद चुनाव के लिए उतारे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में पंचायतीराज चुनावों को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। जिले की 10 जिला परिषद सीटों से भाजपा ने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने जिला परिषद वार्ड पूह से जंबल दोरजे, मूरंग से दीपिका राठौर, रिब्बा से धन बाला, खवांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र सिंह, कल्पा से हकीम चंद, चगांव से लक्ष्मी देवी, सुंगरा से नीलायुम और जिला परिषद वार्ड तरांडा से योगराज नेगी पर दाव खेला है। अब ये सभी प्रत्याशी 7 मई से अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें