फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एमसी चुनाव को लेकर ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच पूरी

विज्ञापन
ईएमवी की प्रथम स्तरीय जांच करते अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन व अन्य अ​धिकारी। स्रोत : डीपीआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में पूर्ण की गई। यह जानकारी शुक्रवार को यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अभियंताओं की निगरानी में की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आरंभ होने के समय हॉल का निरीक्षण किया और पूर्ण कार्रवाई का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल जैन ने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहरी निकाय निर्वाचन को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है। इस दौरान कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा,भाजपा के चंद्रकांत शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड़ सहित जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें