फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवेंद्र अध्यक्ष और राजीव चुने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब उत्पादक संघ ननखड़ी का हुआ पहला सम्मलेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल सेब उत्पादक संघ ननखड़ी खंड का पहला सम्मेलन बुधवार को हुआ। सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र मेहता को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। राजीव चौहान को महासचिव चुना गया। बाबू राम, जगत राम और सनी मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रेम, चंद्र और चेत राम को सचिव चुना गया। इनके अलावा बाली राम, केवल राम और रंजीत को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन में किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार की नीतियों के कारण किसानों की पीड़ा बढ़ रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम न मिलने से कृषि घाटे का सौदा बन रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी किसानों की बेदखली को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। आज गरीब किसानों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादक संघ और किसान सभा आने वाले समय में किसानों को संगठित करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। सम्मेलन में किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद ने कहा कि जिला में संगठन को मजबूत किया जाएगा और किसान विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें