फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर के 40 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
डीएवी स्कूल दत्तनगर के खिलाडिय़ों ने राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन। स्
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता ने विजेता प्रतिभागियों किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुश्हार। डीएवी स्कूल दत्तनगर के खिलाड़ियों ने पहले क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब स्कूल के 40 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्लस्टर लेवल की 17 प्रतियोगिताओं में स्कूल के 526 छात्रों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर 203 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इसके बाद अब 40 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 22 से 25 नवंबर तक एनसीआर दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लोहा मनवाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने सभी खिलाड़ियों को स्कूल में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अंडर-19 छात्रा वर्ग की कबड्डी में रजत पदक जीता है। फुटबॉल अंडर-17 में स्वर्ण पदक, अंडर-14 में रजत पदक हासिल किया है। क्रिकेट अंडर-19 में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। वुशू में चार स्वर्ण पदक, बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। जूडो में दो स्वर्ण पदक और दो रजत पदक हासिल किए हैं। ताइक्वांडो में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-17 टेबल टेनिस में छात्राओं ने स्वर्ण पदक, योग अंडर-19 में स्वर्ण पदक और एथलेटिक्स में देवांशिका ने 100 मीटर अंडर-14 में स्वर्ण पदक हासिल किया। वैभवी सिंह राणा ने अंडर ने अंडर-19 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने खेलों में शानदार सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें