फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पहली बार पक्षियों का सर्वेक्षण, 70 प्रजातियां पाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्षी विविधता के प्रलेखन और जैव विविधता निगरानी के लिए डाटा किया जाएगा तैयार
विज्ञापन

ब्राउन बुलफिंच, ब्लैक-एंड-येलो ग्रॉसबिक, फायर-ब्रेस्टेड फ्लॉवरपैकर और लेसर कुक्कू प्रजातियां मिलीं

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू क्षेत्र में पहली बार वन मंडल रोहड़ू की ओर से पक्षी सर्वेक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र की पक्षी विविधता के प्रलेखन और जैव विविधता निगरानी के लिए आधारभूत वैज्ञानिक आंकड़ा तैयार किया जाएगा। इसके लिए पक्षी सर्वेक्षण का आरंभ कर दिया गया है। यह सर्वेक्षण वन अधिकारियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और पक्षी विशेषज्ञों के सहयोग से किया जा रहा है। सर्वेक्षण के शुरुआत में पक्षी विशेषज्ञ अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की एक टीम ने बग्गी से गवास तक 10 किलोमीटर की यात्रा की। सर्वेक्षण टीम ने लगभग 70 प्रजातियों के पक्षियों की जानकारी हासिल की। अब इन पक्षियों का डाटा तैयार किया जाएगा। ई-बर्ड अभिलेखों के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान कुछ उल्लेखनीय और अपेक्षाकृत दुर्लभ प्रजातियों भी मिलीं। इनमें ब्राउन बुलफिंच, ब्लैक-एंड-येलो ग्रॉसबिक, फायर-ब्रेस्टेड फ्लॉवरपैकर और लेसर कुक्कू शामिल हैं। इन प्रजातियों की उपस्थिति स्वस्थ वन पारिस्थितिक तंत्र और रोहड़ू क्षेत्र के उच्च जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण है। सर्वेक्षण टीम में गवास के ब्लॉक अधिकारी चमन लाल, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रभा देवी , वन रक्षक सुरेश कुमार, वन मित्र राहुल, पंकज और सिमरन शामिल रहे। इस अवसर पर अंकुश ठाकुर ने कहा कि पहली यात्रा सफल रही। इस प्रकार के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य को समझने और उसका मूल्यांकन करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उप वन संरक्षक रोहड़ू एन. रविशंकर ने बताया कि यह सर्वेक्षण क्षेत्र की समृद्ध पक्षी विविधता के व्यापक आधारभूत आंकड़ों के संकलन और प्रलेखन के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें