फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूट वन बीट में आग बुझाते दो महिलाएं और एक युवक झुलसा

विज्ञापन
कूट बीट में लगी आग को बुझाते फारेस्ट गॉर्ड और ग्रामीण - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र कूट बीट के किन्फी वन क्षेत्र में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना वन रक्षक देवेंद्र को दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने जुटे गए। जान जोखिम में डालकर दो दिन बाद आग पर काबू पाया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने भी अपनी जान दांव पर लगाकर आग बुझाई और अमूल्य वन संपदा को जलने से बचाया।
विज्ञापन

इस दौरान आग ने जब भीषण रूप धारण किया तो दो महिलाएं और एक युवक झुलस गया, जिसमें कला देवी (60) पत्नी टिक्कम सिंह, नीबू देवी (56) पत्नी कुंभदास, राम रत्न (28) पुत्र कुंभ दास शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वन रक्षकदेवेंद्र ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। वन मंडल अधिकारियों ने आग बुझाते हुए झुलसे तीनों ग्रामीणों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। वहीं वन मंडलाधिकारी अरविंद कुमार स्वयं खनेरी अस्पताल पहुंचे और उन्हें 10 हजार की राहत राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि वन संपदा हमारी अमूल्य धरोधर है। जंगलों में आग लगाना कानूनी अपराध है। उन्होंने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।
ग्रामीणों के जज्बे को सभी सलाम कर रहे
आग बुझाने वाले ग्रामीणों के जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को इन ग्रामीणों से सीख लेनी चाहिए। आग लगाने से जहां करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है, वहीं बेशकीमती जड़ी बूटियां सहित पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। हर वर्ष सरकार और विभाग जंगलों में पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च रही है और प्रति वर्ष जंगलों में करोड़ों की वन संपदा आगजनी की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें