फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नखड़ी के ठारू में लगी आग, लाखों की वनसंपदा राख

विज्ञापन
करांगला पंचायत में दहकता जंगल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के तहत आने वाले ठारू जंगल स्थित नर्सरी में 1650 पौधे आग की भेंट चढ़ गए। मंगलवार दोपहर बाद लगी आग पर करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और करोड़ों की वनसंपदा को जलने से बचाया गया। गौरतलब है कि ननखड़ी तहसील के ठारू में जंगल में मंगलवार को करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ठारू में वन विभाग की नर्सरी में 1.30 हेक्टेयर में लगाए गए करीब 1650 देवदार के पौधे जलकर राख हो गए। आग की घटना पेश आते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंचा। विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर देर रात 11:30 बजे भीषण आग पर काबू पाया। प्रशासन, विभाग और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद करोड़ों की वनसंपदा को जलने से बचाया गया। वहीं, आसपास के गांव कलमोग और डारन में आग पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया अन्यथा आग से काफी नुकसान हो सकता था। इस दौरान सेब के बगीचों को भी बचाया गया।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग ननखड़ी के बीओ सोहन लाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में विभाग की नर्सरी के करीब 1650 पौधे जलकर राख हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें