फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थाना क्षेत्र कुमारसैन के ओडी बाजार में मोबाइल की दुकान में रविवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार गांव मधवानी तहसील कुमारसैन की दुकान लॉकडाउन की वजह से बंद थी। रविवार सुबह लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मोबाइल, चार्जर, कॉस्मैटिक, गिफ्ट पैक और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। नरेश कुमार के मुताबिक लगभग 7.8 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें