फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से मकान जलकर राख

Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निरमंड विकास खंड के डीम और अरसु पंचायत के जंगल में रविवार को अचानक आग भड़क गई। कई लोगों का पशुओं का चारा भी जलकर राख हो गया। डीम के कटानु गांव तक आग पहुंच गई। छह लोगों का एक सामूहिक लकड़ी का मकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह से जल गया।

विज्ञापन


जिप सदस्य पप्पी बिष्ट ने बताया कि जंगल की आग अचानक बेकाबू होकर मकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते मकान जल गया। मकान के अंदर घरेलू सामान रखा हुआ था। जबकि घर में कोई नहीं रहता था। जिप सदस्य पप्पी बिष्ट ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई है।

पप्पी बिष्ट ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वनों को बचाए रखने में सभी अपना योगदान दें। लगातार जंगलों में हो रही आग की घटना से अमूल्य वन संपदा के साथ-साथ वन्य प्राणी भी जलकर मर रहे हैं। वहीं अरसु पंचायत के परन्तला गांव तक आग पहुंची।
विज्ञापन


युवक महेंद्र ने आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को एकत्र किया और साथ लगते रिहायशी मकानों और एक प्राथमिक पाठशाला को आग से बचाया। आग पर काबू पा लिया गया है।

उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया है। करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावितों की लिस्ट तैयार कर फौरी राहत तुरंत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें