फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझेवली में चार कमरे का डोगरी जलकर राख

विज्ञापन
मझेवली में आग की चपेट में आई दोगरी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के तहत मझेवली में जंगल की आग से डोगरी जल कर राख होने से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोफदा पंचायत के शाह गांव निवासी प्रीतम देव पुत्र थाचु राम ने पुलिस को सूचना दी कि मझेवली के नजदीक चार कमरे की डोगरी जल कर राख हो गई है। प्रीतम देव का परिवार शाह में रहता है और आजकल डोगरी में कोई भी नहीं रहता था। आग के कारण चार कमरों का कच्चा मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद झाकड़ी थाना से एएसआई बीर सिंह नेगी की टीम मौके पर पहुंची। तब तक जंगल की आग से प्रीतम देव का मकान जल कर राख हो गया था। एएसआई बीर सिंह नेगी ने बताया कि दो मंजिला कच्चा मकान डोगरी में बना था, जो जलकर राख हो गया है। मौके पर ऐसा लगता है कि जंगल की आग पहले मकान के दरवाजे में लगी। इसके बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। डोगरी और आसपास में वहां कोई नहीं रहता था, जिसके चलते आग को किसी ने नहीं बुझाया और पूरा मकान जल कर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें