फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव बाजार में हार्डवेयर की दुकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। चिड़गांव बाजार में पुजारली मार्ग पर बुधवार देर रात एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। घटना में करीब 60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का शुरूआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकान में आग बुधवार देर रात लगी। बंद पडी हार्डवेयर की दुकान से जब स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को उठता देखा तो तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तथा आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानों में आग को फैलने से रोका गया। हार्डवेयर की दुकान आग में जलकर राख हो गई है। दुकान में करीब 60 लाख रुपये का सामान रखा गया था। वह भी आग में जल गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग से दुकान मालिक विनय कुमार ठाकुर पुत्र देविंदर सिंह ठाकुर निवासी चिड़गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना लग रहा है। हालांकि घटना के कारणों की छानबीन अभी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें