ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल काओबिल में शाट सर्किट से बिजली के कई उपकरण जलने से काफी नुकसान हुआ है। स्कूल में वीरवार की रात को शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक व्हाइट बोर्ड, माइक्रोवेव, सीपीयू, वायरिंग ट्यूब सहित कई उपकरण जल कर नष्ट हो गए। स्कूल के चौकीदार इंद्र सिंह ने बताया कि रात को कमरे में धुआं ही धुआं भर गया था, जिसकी सूचना कार्यकारी प्रधानाचार्य यशपाल कायथ ने गानवीं पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही गानवीं से हेड कांस्टेबल आत्मा राम ने मौके का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।