फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय की कैंटीन में लगी आग

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय की कैंटीन में लगी आग से हुआ नुकसान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसडीएम कार्यालय रामपुर की कैंटीन में सोमवार रात को अचानक आग भड़क गई। इस घटना में कैंटीन में रखा सामान जलने की सूचना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 12:30 बजे एसडीएम कार्यालय की कैंटीन में अचानक आग लग गई। इससे पूर्व यहां कैंटीन के विस्तारीकरण को लेकर बेल्डिंग का कार्य चल रहा था, जिससे कैंटीन में लगे बोर्ड में आग सुलग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और गृहरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रात करीब 12:50 बजे तक आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। इस घटना में 15 से 20 हजार रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कैंटीन के साथ लगते भवन में निर्वाचन कार्यालय और तहसील का रिकॉर्ड रूम भी है। जहां हजारों दस्तावेज रखे गए हैं। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और होमगार्ड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि आग से 15-20 हजार रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। कैंटीन का विस्तारीकरण का कार्य चल रहा था और इस दौरान हो रही बेल्डिंग से आग भड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें