फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रांवी में आग की भेंट चढ़ा पांच कमरों का तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल रामपुर के तहत सराहन पंचायत के रांवी में देर रात मकान में लगी आग
विज्ञापन
मकान में रखा सामान जलकर राख, पीड़ित को लाखों का नुकसान
विज्ञापन


ग्रामीणों के भरसक प्रयासों के बाद भी आग से नहीं बच सका मकान

अग्निशमन दल के आने से पहले राख हुआ मकान

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। उप तहसील सराहन के रांवी गांव में बुधवार रात को तीन मंजिला मकान में आग लग गई, जिससे लकड़ी के बने मकान के पांच कमरे और सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन में जुटी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि और सामग्री दे दी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे रांवी गांव में बुधवार रात को अजीत कुमार के तीन मंजिला पांच कमरों के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना से अजीत कुमार शर्मा, पुत्र गोपाल शर्मा को लाखों का नुकसान हुआ है। मकान में अचानक आग लगी देख स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने स्प्रे पंपों का उपयोग कर आग बुझाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे मकान को बचा नहीं सके। आग की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सराहन से चौकी प्रभारी राकेश सैनी और झाकड़ी से एसएचओ सुनील दत्त नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। आईटीबीपी बोंडा सराहन से जवानों की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग दिया। जब तक रामपुर से अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंती, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। घटना में अजीत कुमार के पांच कमरों का मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सराहन बौंडा के बीडीसी सदस्य यशपाल पालसरा ने मौके पर जाकर सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों 10 हजार रुपये, दो कंबल और एक तरपाल भेंट किए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। नायब तहसीलदार सराहन प्रेम नेगी ने बताया प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत दी गई है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को दो कंबल और एक तिरपाल भी दिया है।

रामपुर उपमंडल रामपुर के तहत सराहन पंचायत के रांवी में देर रात मकान में लगी आग

रामपुर उपमंडल रामपुर के तहत सराहन पंचायत के रांवी में देर रात मकान में लगी आग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें