नारकंडा आयोजित वितीय सारक्षता शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वाधान एवं यूको बैंक के संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से वीरवार को नारकंडा में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगा। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फील्ड ट्रेनर पूनम भारद्वाज ने शिविर की अध्यक्षता की। अरावली के सहयोग और सरकार की विभिन्न बैंक योजनाओं अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।