नित्थरउपतहसील कें अंतर्गत गोथना गाँव के जंगल में लगी भीषण
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। ठो गांव की ओर से बुधवार देर शाम को जंगल में भड़की आग गोथना गांव की तरफ काफी तेजी से फैल गई। इस आग से गांव को खतरा पैदा हो गया था। आग की चपेट में आने से कई चीड़ पेड़ जलकर राख हो गए हैं। इस आग की चपेट में कई जीव-जंतु भी आ गए और करोड़ों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, वर्ना गांव चपेट में आ सकता था। गोथना गांव के युवाओं मनोज कुमार, सुनील, राजिंदर और रंजन सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने में सहयोग दिया। रेंज अधिकारी वन विभाग नित्थर सोहन लाल नेगी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पा लिया है। लोगों से अपील की है कि जंगल में आग न लगाएं। इससे हमारी वन संपदा समाप्त हो रही है।