फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के जंगलों में भड़की आग, बेशकीमती वन सपंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चील के दर्जनों पेड़ चपेट में, कई जीव-जंतु जलकर राख
विज्ञापन


जंगलों में आग लगाते कोई पकड़ा गया तो होगी सख्त कार्रवाई : रेंज अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के जंगलों में आगजनी के मामले थमने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन शरारती तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को भी शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के साथ के जंगल में आग लग गई। इससे चील के दर्जनों पेड़ जलकर राख हो गए।

आगजनी में जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचा है। जंगल में कई जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ गए। आग पर शनिवार को भी काबू नहीं पाया गया है। नित्थर बीट के कर्मचारी वन रक्षक हितेश ठाकुर, स्वारु राम, सुरजीत शर्मा, टीटू भारती और संतोष सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हवाओं और सूखे के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेंज अधिकारी वन बीट नित्थर सोहन नेगी ने कहा कि वन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि आज कल जंगलों में सूखा है। इससे आग एकदम फैल रही है। जहां-जहां आग लगी है, हमारे वन कर्मी आग को बुझा रहे हैं। वन विभाग सभी से अपील कर रहा है कि जंगलों में आग न लगाएं। वहीं चेताया है कि यदि किसी को आग लगाते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें