फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के चार जंगलों में भड़की आग, चीड़ और देवदार के पेड़ राख

विज्ञापन
नित्थर क्षेत्र में नहीं थम रही जंगल में फैली आग, वन संपदा को पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
. डवार्च, खोगवा कलोग, शनाह और शारवी के जंगलों में आग से वन संपदा को भारी नुकसान
विज्ञापन

कई ग्रामीणों की घास की टोलियां भी जलीं
. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घरों को आग से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह डवार्च, खोगवा कलोग, शनाह और शारवी के जंगलों में आग भड़कने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में आने से कई चीड़ और देवदार के पेड़ जलकर राख हो गए। वहीं, बड़ी संख्या में छोटे पेड़-पौधों और वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग से कई ग्रामीणों की घास की टोलियां भी जल गईं। जानकारी के अनुसार, आग नित्थर वन परिक्षेत्र के सराहर और कोयल बीट में फैली। आग की लपटें कई रिहायशी क्षेत्रों के नजदीक पहुंच गईं। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अपने घरों को आग की चपेट में आने से बचाया। क्षेत्र में हर दूसरे दिन जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में बार-बार आग लगने के बावजूद अभी तक वन विभाग आग लगाने वाले किसी व्यक्ति को पकड़ने में सफल नहीं हुआ है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वहीं, नित्थर वन परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी सोहन लाल नेगी ने बताया कि आग गड़ेज पंचायत के ऊपरी क्षेत्र से शुरू हुई थी, जो सराहर बीट तक पहुंच गई। वन विभाग के वन रक्षक सतपाल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा देवदार के हरे-भरे पेड़ों को भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें