फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किनफी के लिए नए बस अड्डे से चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी मेला समाप्त होने तक पुराने बस अड्डे पर नहीं आएगी बस
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के चलते लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत कूट के किनफी के लिए बस सेवा नए बस अड्डे से संचालित होगी। लवी मेला समाप्त होने तक किनफी रूट पर चलने वाली बस पुराने बस अड्डे पर नहीं आएगी। इस दौरान रामपुर शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। कूट पंचायत की प्रधान सुषमा नेगी ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा के लिए नए बस अड्डे से ही बस में सवार हों और इस अस्थायी व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने यात्रियों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें