फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुमा गांव में गोशाला में लगी आग, दो जर्सी गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन

बागवानी और कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जला
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के सुमा गांव में सोमवार देर रात को दो मंजिला गोशाला में आग लग गई। इस हादसे में गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दो जर्सी गायों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुंडदल पंचायत के सुमा गांव में तारा देवी पत्नी नूर चंद की गोशाला में देर रात करीब 12 बजे आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि गोशाला में बंधी गायों को बचाने का मौका नहीं मिला। गोशाला में बागवानी और कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान भी रखा था। वह सारा सामान भी आग में जल गया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे मुंडदल पंचायत की प्रधान आशा ठाकुर को दी गई। प्रधान तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने राजस्व और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने राहत और जांच कार्य शुरू किया। नायब तहसीलदार मोती राम चौहान ने बताया कि गौशाला की निचली मंजिल में दो दुधारू जर्सी गायें बंधी थीं। आग लगने से दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। कृषि कार्य के लिए रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। परिवार को लाखों रुपये की हानि हुई है। राजस्व विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। मोती राम चौहान ने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें