ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में वीरवार को एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर लगा। ऑपरेटिव बैंक ज्यूरी शाखा की कार्यकारी सहायिका चंद्रकांता की अगुवाई में शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्यार्थियों को फाइनेंस लिटरेसी और डिजिटल कैंपेन शिविर के बारे में जानकारी दी। बैंक सहायक सौरभ नेगी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने बैंक से आए कर्मचारियों का धन्यवाद किया।