रामपुर बुशहर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर जल विद्युत स्टेशन में वीरवार को वेंडर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन का हमेशा प्रयास रहा है कि निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण को बढ़ावा दिया जाए। सभी वैधानिक और सतर्कता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में एसजेवीएन अधिकारियों और वेंडरों के बीच संवाद और समझ को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस मौके पर रामपुर परियोजना, लूहरी परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।