फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रामलीला मैदान रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मेले में जहां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, वहीं सांस्कृतिक संध्याओं, वाद्य यंत्र और लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला मंडलों की ओर से स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे मेले में आने वाले लोग पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकें। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव के दौरान उत्तर क्षेत्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें दमखम दिखाएंगी।
स्पर्धा में साई सेंटर नई दिल्ली, भारतीय रेलवे, पंजाब पुलिस, हरियाणा औद्योगिक विकास निगम, हरियाणा पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की केंद्रीय टीम के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के इच्छुक कलाकारों के लिए आयोजन समिति की ओर से 18, 19 और 20 अक्तूबर को ऑडिशन लिए जाएंगे। महोत्सव की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। स्मारिका में प्रकाशित करने के लिए लेख और आर्टिकल भी आमंत्रित किए हैं। यह आर्टिकल और आलेख किन्नौर जिला से संबंधित ही होने चाहिए। उन्होंने इच्छुक लेखकों से आग्रह किया कि वे 17 अक्तूबर तक सहायक आयुक्त के कार्यालय में अपने लेख और आर्टिकल जमा करवाएं। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष टांशी यंगजेन, जिला परिषद सदस्य प्रीतेश्वरी नेगी, जिला खेल अधिकारी गंगा लाल, प्रधान कल्पा प्रवीण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सांस्कृतिक दलों, पर्यटन एसोसिएशन, व्यापार मंडल रिकांगपिओ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें