फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं को आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नेरवा के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ ने महाविद्यालय की छात्राओं के लिए विशेष परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. सीमा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शैक्षणिक ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, व्यक्तिगत सुरक्षा और भावनात्मक संतुलन का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा जीवन की विभिन्न चुनौतियों का साहस और सकारात्मक सोच के साथ सामना करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. वरिंदर ठाकुर एवं प्रो. आराधना ने छात्राओं की विभिन्न जिज्ञासाओं और चिंताओं को सुना तथा उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें