फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों के साथ सरकार, कंपनी और आनी प्रशासन ने किया धोखा : प्रेम गौतम

विज्ञापन
नगान जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
26 को प्रभावित एसडीएम को सौंपेंगे मांगपत्र, सरकार को देंगे अल्टीमेटम
विज्ञापन

.प्रभावितों को न मुआवजा मिला, न ही रोजगार
.नगान जलविद्युत परियोजना से प्रभावित किसान-मजदूरों ने बैठक में तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
नगान जलविद्युत परियोजना प्रभावितों के साथ सरकार, परियोजना कंपनी और आनी प्रशासन ने धोखा किया है। परियोजना से तीन पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना से हुई क्षति की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यह बात नगान हरिपुर में तीन पंचायतों के प्रभावित किसानों-मजदूरों की बैठक में सीटू महासचिव प्रेम गौतम ने कही। बैठक में आनी की तलुना, करसोग की सराहण और गबाल धार पंचायतों के ग्रामीण मौजूद रहे। प्रेम गौतम ने आरोप लगाया कि नगान परियोजना के कारण तलुना पंचायत के निशान, शवाड़ीसेरी, हरिपुर सरीरा, सराहण पंचायत के शाहनाबील, छतरी, तुमन, कनेउग, नफेउग, सुंईग और गबालधार के फनेउठा व कड़ुआ गांवों के प्रभावितों के साथ सरकार, कंपनी और आनी प्रशासन ने धोखा किया है। प्रभावितों को न मुआवजा मिला और न ही परियोजना में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत नौकरी का अधिकार दिया गया। बैठक में कहा कि नगान से बैहना तक करीब 70 मछुआरों को न तो मुआवजा दिया गया है और न ही अन्य सुविधाएं दी गईं हैं। इस कारण उनकी आजीविका समाप्त हो गई है। सीटू जिला सचिव एवं संयोजक आनी पदम प्रभाकर ने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं को लेकर किसान सभा और सीटू आने वाले समय में संघर्ष को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को सभी प्रभावित आनी पहुंचकर मांगपत्र सौंपेंगे और सरकार को अल्टीमेटम देंगे। इस अवसर पर संजय कुमार, विजय, केहर सिंह, गुलाब, हरूराम, बीर सिंह, सीताराम, भजनलाल, बिहारीलाल, प्रदीप सिंह, ओम, यशपाल, बसंत लाल, धर्म और जीवन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें