राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में डीफार्मेसी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। इस दौरान छात्रों ने पहाड़ी नाटी पेश की। समारोह में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए अपने दो साल के अनुभवों को साझा किया। मंच का संचालन प्रथम वर्ष के आगम खन्ना और सेजल ने किया। संस्थान के विभागाध्यक्ष राजीव वर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया। इसमें परिचय, प्रश्नोत्तर और टैलेंट राउंड हुआ। तीनोें राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तम शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और प्रीतिका मेहता को मिस फेयरवेल चुना गया। पीयूष चौहान, अनुष्का रनर अप रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता उदय चौहान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोती शर्मा, प्रवक्ता महेश चौहान, भारत भूषण शर्मा, उदय चौहान, मनोज शुक्ला, अधीक्षक छात्रावास देविंद्र सिंह प्रेमी, तरुण शर्मा, निशा शर्मा, प्रेम शर्मा भी उपस्थित रहे।