सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोली में आयोजित फेयरवेल स्पर्धा में विजेताओं को
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोली में हुआ फेयरवेल समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोली में प्लस टू साइंस स्ट्रीम के फेयरवेल समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों के लिए मिस्टर व मिस फेयर प्रतियोगिता भी कार्रवाई गई। इसमें दीक्षित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और आयुषी जोकटा मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर प्लस टू कक्षा के कक्षाचार्य देवेंद्र दत्त शर्मा , प्लस वन कक्षा के कक्षाचार्य अनिल शर्मा, शारीरिक शिक्षक सुनील नागटा व राजदेव शर्मा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।