फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा मंडल भड़ेच ने लगाया निशुल्क रक्त जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई की पंचायत गुम्मा के बड़ेच गांव में बड़ेच युवक मंडल ने एक दिवसीय निशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया। इस शिविर में लाल पेथ लेब गुम्मा शिमला ने सहयोग किया। युवक मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि सामुदायिक परिसर में युवा मंडल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच मात्र शुल्क पर घरद्वार की। इस दौरान गांव के पचास लोगों ने रक्त की जांच करवाई। कुछ घंटे बाद उनको इसकी रिपोर्ट दी गई। इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य एवं युवा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में लाल पैथ लेब गुम्मा के संचालक प्रदीप कुमार ने रक्त के नमूने एकत्र किए। उनके साथ सहयोग में युवक मंडल के सचिव संदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, सुंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें