पीजी कॉलेज रामपुर में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मौजूद शिक्षिकों को किया प्रशिक्षित। संवाद
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को कार्यक्रम में सत्र का संचालन डॉ. गोपीचंद नेगी ने किया। हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान विनियामक आयोग के पूर्व सलाहकार ज्ञान चंद रायता कार्यक्रम में बतौर संसाधन व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने वर्तमान में रोजगार योग्यता, गुणवत्ता सुनिश्चितता और प्रतिस्पर्धा जैसी प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण किया। रायता ने सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और संसाधनों के सतत उपयोग को संस्थागत उत्कृष्टता का आधार बताया। सत्र के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत किया गया।