फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में आर्यन और गुब्बारा खेल में साक्षी रहीं प्रथम

विज्ञापन
रामपुर में विश्व विकलांगता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विशेष बच्चों को किया सम
विज्ञापन
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को डकोलढ़ में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बॉक्स गेम, बैडमिंटन, चित्रकला और गुब्बारा खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोशिश एक आशा संस्था की अध्यक्ष स्वाति बंसल ने कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, अमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गुब्बारा खेल प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अंश द्वितीय, दिव्यांश तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सरिता ने पहला, नीरज ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉक्स गेम जूनियर टीम में दीक्षांत प्रथम, दीक्षित द्वितीय, अभिमन्यु तृतीय और आयुष ने चौथे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में अदिति पहला, मांक्षी दूसरा, साक्षी तीसरा, काकी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें