पीजी कॉलेज रामपुर में शुक्रवार से शुरू हुआ परिवहन निगम का बस पास काउंटर। स्रोत : संगठन
काउंटर स्थापित, हर माह पहली से पांच तारीख तक बनेंगे पास
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में बस पास बनाने की सुविधा शुरू हो गई है। अब विद्यार्थियों को बस पास बनाने के लिए बस अड्डा नहीं जाना पड़ेगा।एसएफआई इकाई के जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि महाविद्यालय में बस पास काउंटर लगने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। एसएफआई के छात्र आंदोलन की जीत हुई है और महाविद्यालय में बस पास काउंटर स्थापित हो चुका है। राहुल विद्यार्थी ने बताया कि एसएफआई पिछले लंबे समय से पथ परिवहन निगम से मांग कर रही थी कि महाविद्यालय में बस पास काउंटर स्थापित किया जाए। अब एक से 5 तारीख तक हर महीने महाविद्यालय में बस पास काउंटर लगेगा, जिससे छात्रों का बस पास महाविद्यालय में ही बनेगा। विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और शिक्षा प्रभावित नहीं होगी।