फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में 1500 लोगों की जांचीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में शनिवार को तीन दिवसीय 11वां नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। रोटरी आईज फाउंडेशन अस्पताल मरांडा पालमपुर के चिकित्सकों की टीम ने जांच की। डॉ. रोहित कुमार और डॉ. आशीष कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। न्यास के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि नि:शुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। शनिवार को करीब 1500 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान सभी लोगों के नेत्र जांच की गई। लगभग 100 मरीजों की आंखों के खनेरी अस्पताल रामपुर में ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों को न्यास में रहने, खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें